Sports News: सुल्तानपुर में बल्दीराय थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बुधवार सुबह 5 बजे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें:
जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मेडिकल कॉलेज में एक घायल की मौत हो गई. मृतक खिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20), आनंद यादव और अनिकेत (24) के रूप में हुई है. घायलों में देवरिया के राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं.
बताया गया कि देवरिया के अलग-अलग इलाकों के 11 खिलाड़ी सोमवार रात टेनिस क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ के बीकेटी गए थे. सभी देवरिया से मैच खेलने गए थे. मैच के बाद खिलाड़ी अलग-अलग वाहनों से वापस घर लौट रहे थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

