Sports News: पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 6 से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत प्रतियोगिता का आयोजन पटना के विभिन्न खेल मैदानों तथा राज्य खेल अकादमी, राजगीर में किया जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 अक्टूबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में होगा.
इसे भी पढ़ें:
प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों की चयनित विद्यालयी टीमें हिस्सा लेंगी. खिलाड़ी बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 25 खेल इवेंट में दमखम दिखाएंगे.
संबंधित जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी चयनित टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रतियोगिता स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है.
ये दस्तावेज अनिवार्य
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र पूरी तरह भरा हुआ और संबंधित जिला खेल पदाधिकारी/उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा से अभिप्रमाणित होना अनिवार्य है. इसके अलावा वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक होगा—
सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति
आधार कार्ड की छायाप्रति
पिछले वर्ष उत्तीर्ण कक्षा के अंक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति
मूल आधार कार्ड अथवा विद्यालय परिचय-पत्र
चार से कम टीम या प्रतिभागी होने पर प्रतियोगिता स्थगित
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

