Sports News: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाल की सीनियर टीम में वापसी हो गई है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने उन्हें क्रिकेट के मैदान पर दोबारा लौटने का मौका दिया है. उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है. बंगाल की टीम 2 अक्टूबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी.
इसे भी पढ़ें:
अभिषेक पोरेल की मुश्किलें 30 जून को तब शुरू हुईं, जब एक मेडिकल छात्रा ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में पोरेल पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में पुलिस ने अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
वे लगभग चार हफ्तों से अधिक समय तक जेल में रहे. इसके बाद सितंबर में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे बाहर आ सके. हालांकि उनके खिलाफ कानूनी मामला और अदालत की सुनवाई अभी भी जारी है. लेकिन, अभिषेक ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. बंगाल का रणजी ट्रॉफी अभियान 11 अक्टूबर से शुरू होगा.
साल 2023 में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अभिषेक पोरोल शामिल हुए थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था. पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे. हालांकि, अब इस कानूनी मामले के कारण उनके आईपीएल करियर पर सवाल खड़े हो गए हैं. भविष्य के आईपीएल मैचों में उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि कोर्ट क्या फैसला देती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

