Search

 
 
 

Sports News: सिनसिनाटी ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे अल्काराज, कलाई की चोट बनी वजह

विश्व के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेल पाएंगे. वह अपनी कलाई की चोट से उबर नहीं पाए है, इस वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट के आयोजक ने बुधवार को अल्काराज के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की पुष्टि की.
 

Lagatar Desk: विश्व के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन में नहीं खेल पाएंगे. वह अपनी कलाई की चोट से उबर नहीं पाए है, इस वजह से उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टूर्नामेंट के आयोजक ने बुधवार को अल्काराज के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की पुष्टि की. आधिकारिक बयान में कहा गया कि कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से हट गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें:


बता दें, अल्काराज ने आखिरी बार अप्रैल में बार्सिलोना ओपन टूर्नामेंट खेला था. इससे पहले वे मोंटे-कार्लो मास्टर्स के फाइनल तक पहुंचे थे. वह एटीपी रैंकिंग में विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी हैं. अल्काराज ने अपने सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया. 

 

सिनसिनाटी ओपन का मेन ड्रॉ 13 अगस्त से शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा. पिछले सीजन अल्काराज ने जानिक सिनर को फाइनल में हराकर फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था. इस साल लॉरियस अवार्ड्स में अल्काराज को "स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर" का अवॉर्ड दिया गया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही