Search

 
 
 

Sports News: कोलो कोलो फुटबॉल क्लब से जुड़े वोजिन्हा, गोलकीपर के तौर पर शानदार रहा प्रदर्शन

गोलकीपर वोजिन्हा आधिकारिक तौर पर चिली के क्लब कोलो कोलो से जुड़ गए हैं. 40 साल के वोजिन्हा का पूरा नाम जोसिमार जोस एवोरा डायस है. उन्होंने हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में शानदाप प्रदर्शन किया था. वह अपने प्रदर्शन के कारण जमकर सुर्खियां बटोरे थे.
 

Lagatar Desk:  गोलकीपर वोजिन्हा आधिकारिक तौर पर चिली के क्लब कोलो कोलो से जुड़ गए हैं. 40 साल के वोजिन्हा का पूरा नाम जोसिमार जोस एवोरा डायस है. उन्होंने हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप में शानदाप प्रदर्शन किया था. वह अपने प्रदर्शन के कारण जमकर सुर्खियां बटोरे थे. वोजिन्हा जून में पुर्तगाली सेकंड-डिवीजन टीम चावेस से अलग होने के बाद एक फ्री एजेंट के तौर पर आए थे. 


कोलो कोलो से जुड़ने की घोषणा जुलाई में ही हो गई थी, लेकिन वीजा की समस्या और निजी कारणों से उनके क्लब से जुड़ने में देरी हुई. उन्होंने कोलो कोलो के सैंटियागो हेडक्वार्टर में पेपरवर्क पूरा करने से पहले एक मेडिकल टेस्ट पास किया. उसके बाद सैंटियागो के मोन्यूमेंटल डेविड अरेलानो स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया. जहां वोजिन्हा ने कहा कि मुझे इतने सारे लोगों से मिलकर खुशी हुई. मुझे पूरी दुनिया, भगवान और सभी का शुक्रिया अदा करना है.

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने बताया कि मैंने 25 साल की उम्र में पेशेवर तौर पर खेलना शुरू किया था. मैं एक बहुत छोटे देश से आता हूं, मैं केप वर्डे के लोगों को प्रतिनिधित्व करता हूं, जहां बहुत कम मौके मिलते हैं, लगभग बिल्कुल भी नहीं. मेरे लिए, इस देश का प्रतिनिधित्व करना बहुत फायदेमंद है.

 

कोलो कोलो चिली का सबसे सफल क्लब है और देश का एकमात्र कोपा लिबर्टाडोरेस विजेता भी है.  जिसने 1991 में साउथ अफ्रीका अमेरिका की प्रीमियर क्लब प्रतियोगिता जीती थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही