Sport News: हिमाद्री आइस रिंक में सोमवार को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का आगाज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया. यह प्रतियोगिता 17 से 20 अगस्त तक चलेगी. जिसमें 14 देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. भारत लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है.
इसे भी पढ़ें:
प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान भारत के खिलाड़ी बर्फ पर अपना दमखम दिखाएंगे. 14 अगस्त से खिलाड़ियों का आधिकारिक अभ्यास शुरू है. सोमवार को भी हिमाद्री आइस रिंक में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि और वीरभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है. सरकार खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार सुविधाओं का बढ़ावा दे रही है. प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

