Search

 
 
 

Sports News: महिला पहलवान मामले में कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनेश फोगाट फैसले को देंगी चुनौती

महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है.
 

Lagatar Desk: महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा लड़ाई को जारी रखेंगे और फैसले को चुनौती देने की बात कही.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बता दें, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. उसके बाद उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था.


कोर्ट के फैसले के बाद विनेश ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हमें सड़क पर उतरने और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी. सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं.’


बृजभूषण शरण सिंह बरी होने के बाद खुशी जताते हुए कहा कि शुरुआत में ही उन्होंने कहा था कि वह निर्दोष हैं. साथ ही कहा कि, मैंने पहले ही दिन कह दिया था कि अगर आरोप सच साबित हुए तो मैं खुद फांसी पर लटक जाउंगा. आज मैं निर्दोष साबित हुआ. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही