Search

 
 
 

Sports News: कोलंबिया के स्टार फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय करियर को कहा अलविदा

Sports News: रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोलंबियाई राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा सफर- बंद करने का समय आ गया है. इस जर्सी को पहनना एक सपना था, लेकिन यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी.
 
जेम्स रोड्रिगेज, फाइल फोटो

Sports News: कोलंबिया के स्टार फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. 35 वर्षीय रोड्रिगेज ने 15 साल तक कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. उनका अंतरराष्ट्रीय करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन 2014 विश्व कप में उनका प्रदर्शन यादगार रहा. 

 

इसे भी पढ़ें:


रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोलंबियाई राष्ट्रीय टीम के साथ मेरा सफर- बंद करने का समय आ गया है. इस जर्सी को पहनना एक सपना था, लेकिन यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी. 


बता दें, रोड्रिगेज ने अक्टूबर 2011 में बोलीविया के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने देश के लिए कुल 131 मैच खेले, जिनमें 31 गोल और 43 असिस्ट दर्ज किए. रोड्रिगेज के करियर का सबसे यादगार दौर 2014 फीफा विश्व कप रहा. 


ब्राजील में खेले गए इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में छह गोल किए. जिसके लिए उन्हें गोल्डन बूट मिला था. उरुग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले में रोड्रिगेज का  गोल टूर्नामेंट के सबसे यादगार गोलों में शामिल रहा. उन्होंने रियल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख के लिए भी खेला. 


रोड्रिगेज ने 2018 विश्व कप में भी कोलंबिया के लिए खेला, लेकिन कोलंबिया 2022 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया. इसके बाद रोड्रिगेज ने 2026 विश्व कप में टीम के लिए मैदान पर उतरे जो उनका आखिरी विश्व कप साबित हुआ. 2026 विश्व कप में कोलंबिया का सफर राउंड ऑफ 16 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खत्म हुआ. इस मुकाबले में कोलंबिया को हार का सामना करना पड़ा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही