Search

 
 
 

Sports News: अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का होगा आयोजन, सौंपा गया आधिकारिक ध्वज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार को ग्लासगो शहर में एक शानदार समारोह के साथ हो गया. समापन समारोह की खास बात यह रही कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आधिकारिक ध्वज भारत को सौंपा गया. साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे.
 

Lagatar Desk: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रविवार को ग्लासगो शहर में एक शानदार समारोह के साथ हो गया. समापन समारोह की खास बात यह रही कि 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आधिकारिक ध्वज भारत को सौंपा गया. साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:


कॉमनवेल्थ गेम्स का आधिकारिक ध्वज गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को सौंपा गया. ध्वज ग्रहण करते हुए भारत ने 2030 के आयोजन की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली. भारत इससे पहले भी दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर चुका है. अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए स्टेडियम सजेगा.


ग्लासगो के हाइड्रो एरिना में आयोजित समापन समारोह में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं. समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज स्कॉटलैंड से भारत को सौंपा गया. अब साल 2030 में दुनिया भर के खिलाड़ी भारत की मेजबानी में इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही