Sports News: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और और महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर माह का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. गिल को पांचवीं बार यह अवार्ड मिला है. इससे पहले गिल को 2023 में जनवरी और सितंबर, 2025 में फरवरी और जुलाई में यह अवॉर्ड मिल चुका हैं. वह सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी भी हैं.
इसे भी पढ़ें:
नए अवॉर्ड ने गिल को उन्हें वेस्टइंडीज के कप्तान हेली मैथ्यूज के साथ खड़ा कर दिया है. मैथ्यूज ने भी पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है. गिल ने यह अवॉर्ड अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर जीता है. सितंबर में गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए दो वनडे मैच खेले थे. पहले वनडे में उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी. जबकि दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रनों की पारी खेली थी. जो वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है.
महिला कैटेगरी में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सितंबर माह का यह अवॉर्ड मिला है. शेफाली वर्मा ने दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है. बता दें, इससे पहले पिछले साल नवंबर में उन्हें सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया था. यह तीसरी बार है जब भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेटरों को एक साथ किसी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है.
शेफाली वर्मा ने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और भारत की ही श्री चरणी को पछाड़ दिया है. शेफाली ने सितंबर में खेले 7 टी20 इंटरनेसनल मैचों में 360 रन बनाए. उनका औसत 72 और स्ट्राइक रेट 185 का रहा. वहीं शेफाली ने एशिया कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी लगाई थी, तो एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में 100 रनों की पारी खेली थी. साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 6 विकेट चटकाए थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

