Search

 
 
 

Sports News: हरमनप्रीत ने भारतीय महिला टीम की सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी

Sports News: उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वो भारतीय महिला टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हैं. साथ ही उन्होंने लिखा कि, ये उनके लिए आसान फैसला नहीं था. इस फैसले से उनके जीवन के कई सारी यादें, इमोशन और त्याग जुड़े हैं. आखिर में लिखा कि वो भारी मन के साथ कप्तानी छोड़ रही हैं.
 

Sports News: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने यह फैसला गुवाहाटी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला क्रिकेट टीम की रिव्यू मीटिंग के एक दिन बाद लिया. उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वो भारतीय महिला टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हैं.


साथ ही उन्होंने लिखा कि, ये उनके लिए आसान फैसला नहीं था. इस फैसले से उनके जीवन के कई सारी यादें, इमोशन और त्याग जुड़े हैं. आखिर में लिखा कि वो भारी मन के साथ कप्तानी छोड़ रही हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


37 साल की हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं. उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था.  उन्होंने 8 टेस्ट, 164 वनडे और 210 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने एक दशक तक भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की. वह 2016 में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद 2022 में उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया. 2023 में वह सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान बनी.


उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया. उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता और वह वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं. इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं. हाल ही में 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता.

 

भारत सरकार ने 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया. वहीं, 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया. स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है. स्मृति पहले भी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही