Search

 
 
 

Sports News: T-20 में हरमनप्रीत कौर लगाएंगी ‘दोहरा शतक’, बनेंगी दुनिया की पहली क्रिकेटर

महिला टी20 वर्ल्ड कप में 21 जून यानी रविवार को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. अगर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को शिकस्त देती है तो तो सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी.
 

Lagatar Desk: महिला टी20 वर्ल्ड कप में 21 जून यानी रविवार को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. अगर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को शिकस्त देती है तो तो सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी. फिलहाल, भारत अंक तालिका में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर है. वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच ऐतिहासिक होगा.


हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही है. हरमन के लिए टी20 इंटरनेशनल का 200वां मैच होगा. वह टी20 इंटरनेशनल में मैच का दोहरा शतक लगाने वालीं दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएगी. बता दें, महिला क्रिकेटर ही नहीं पुरुष क्रिकेटर ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 मैच नहीं खेले हैं. आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग ने पुरुष टी20 में सबसे ज्यादा 163 मैच खेले हैं.


भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 159 मैच खेले है. पुरुष क्रिकेट में केवल 5 खिलाड़ियों ने 150 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल ने 157, इंग्लैंड के जोस बटलर ने 155 और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने 152 मैच खेले हैं. महिला क्रिकेट में 11 खिलाड़ियों ने 150 से ज्यादा मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स ने 184, इंग्लैंड की डेन वायट ने 182, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी ने 168 और भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने 168 मैच खेले हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही