Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sports News: CSK से मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का टूटा नाता, 18 साल बाद ऐतिहासिक युग का अंत

आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. फ्लेमिंग की पिछले 18 सालों से CSK से जुड़ा नाता खत्म हो गया है. फ्लेमिंग और सीएसके मैनेजमेंट के बीच एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. फ्लेमिंग की पिछले 18 सालों से CSK से जुड़ा नाता खत्म हो गया है. फ्लेमिंग और सीएसके मैनेजमेंट के बीच एक ऐतिहासिक युग का अंत हो गया है.

 

 इसे भी पढ़ें:

 

CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग ने करीब दो दशकों तक हमारी पहचान, सोच और उत्कृष्टता की संस्कृति को आकार दिया. हमारी साझेदारी भले मैदान पर खत्म हो रही हो, लेकिन वह हमेशा इस टीम की विरासत का अभिन्न हिस्सा रहेंगे.


बता दें, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में आईपीएल के डेब्यू सीजन में बतौर खिलाड़ी CSK से जुड़े थे. उस सीजन में CSK एमएस धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरी थी. पहले ही सीजन में CSK फाइनल तक पहुंची, हालांकि खिताब जीतने से चूक गई. इसके अगले साल यानी 2009 में उन्होंने CSK के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली. 


तब से लेकर 2026 तक फ्लेमिंग ने CSK को 5 बार का चैंपियन बनाया और टीम की नई धार दी. उनकी मुख्य कोच रहते हुए CSK ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई. इसके अलावा चेन्नई की टीम रिकॉर्ड 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची. 

 

हालांकि, फ्लेमिंग के कोच रहते हुए चेन्नई टीम जिस ऊचाई की बुलंदी को छू रही थीं. वह CSK टीम साल 2024 से खराब प्रदर्शन दौर से गुजरने लगी. 2025 में चेन्नई पहली बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही. इतना ही नहीं, 2026 में वह लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही