Sports News: हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026, 10 अक्टूबर से झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी है. बुधवार को डिवीजन 'ए' पुल-बी महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 2-1 से हरा दिया. वहीं, डिवीजन 'बी' के पुल-बी में अरुणाचल ने झारखंड को 2-1 से हरा दिया.
इसे भी पढ़ें:
बता दें, मंगलवार को हुए रोमांचक मुकाबले देखने में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 12-1 से हराकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की. वहीं बिहार, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव की टीमों ने भी अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की.
जानकारी के मुताबिक, तीन डिवीजनों में 29 टीमें मुकाबला होगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आखिरी दिन 21 अक्टूबर को होगा. पिछले एडिशन में, हॉकी पंजाब ने डिवीजन 'ए' के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 4-1 से हराकर चैंपियन बना था. 2026 एडिशन में डिवीजन 'ए', डिवीजन 'बी' और डिवीजन 'सी' में बांटा गया है. जिसमें टीमों को 2025 एडिशन की रैंकिंग के अनुसार ग्रुप में रखा गया है.
डिवीजन 'ए' में 12 टीमें होंगी, जिन्हें तीन-तीन टीमों के चार पूल में बांटा गया है. पूल ए में हॉकी पंजाब, तमिलनाडु और बंगाल शामिल हैं, जबकि पूल बी में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पुडुचेरी शामिल हैं. पूल सी में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और चंडीगढ़ शामिल हैं, जबकि पूल डी में मणिपुर, हरियाणा और दिल्ली की टीम शामिल हैं.
डिवीजन 'बी' में दो पूलों में 10 टीमें मुकाबला करेंगी। पूल 'ए' में ओडिशा, असम, केरल, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. पूल बी में झारखंड, तेलंगाना, गोवा, दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव और अरुणाचल की टीम शामिल हैं.
इस बीच, डिवीजन 'सी' में सात टीमें होंगी, जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है. पूल ए में मिजोरम, हिमाचल और जम्मू और कश्मीर की टीम शामिल हैं, जबकि पूल बी में आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार और गुजरात की टीम शामिल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

