Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sports News: 15 अगस्त को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, 19 को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेल्जियम और नीदरलैंड्स के संयुक्त मेजबानी में 15 अगस्त को होगा. यह टूर्नामेंट 15 अगस्ते से शुरु होकर 30 अगस्त तक चलेगी. जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की 16-16 टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का समापन 30 अगस्त को वावरे में पुरुषों के फाइनल के साथ होगा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज बेल्जियम और नीदरलैंड्स के संयुक्त मेजबानी में 15 अगस्त को होगा. यह टूर्नामेंट 15 अगस्ते से शुरु होकर 30 अगस्त तक चलेगी. जिसमें पुरुष और महिला वर्ग की 16-16 टीमें हिस्सा लेगी. टूर्नामेंट का समापन 30 अगस्त को वावरे में पुरुषों के फाइनल के साथ होगा. वहीं, महिलाओं का फाइनल 29 अगस्त को एमस्टेलवीन में खेला जाएगा.

 

टूर्नामेंट का रोमांचक महामुकाबला भारत और पड़ोसी देश तथा चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर है. दोनों देश के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर हॉकी फैन्स और दर्शकों में काफी रोमांच बढ़ा हुआ है. दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है.

 

इसे भी पढ़ें:


हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पुरुष और महिला दोनों का टूर्नामेंट शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों की टीम 19 अगस्त को आमने-सामने होगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे नीदरलैंड के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी.

 

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया फॉर्मेट

इस बार के टूर्नामेंट में 16 टीमों वाला नया फॉर्मेट लागू होगा. इन्हें चार पूल- A, B, C और D में बांटा गया है. हर पूल में चार टीमें होंगी और सभी टीमें अपने पूल की बाकी तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेंगी. यानी पहले चरण में हर टीम को तीन मैच खेलेंगे. इन मैचों के बाद हर पूल की रैंकिंग तय होगी. चारों पूल से सिर्फ शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जाएंगी. इस बार सीधे क्वार्टर-फाइनल नहीं होगा.


दूसरे फेज में टॉप टीमों के लिए पूल E और F होंगे, जिसमें पिछले नतीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा. इन पूलों की टॉप दो टीमें सेमी-फाइनल में पहुंचेंगी. तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं होंगी, लेकिन उनका सफर चैंपियन बनने का दौड़ खत्म हो जाएगा और वे आगे 9वें से 16वें स्थान के लिए खेलेंगी. 

 

पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप

पूल A: अर्जेंटीना, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड
पूल B: बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया
पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स


महिला हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप

पूल A: ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान, नीदरलैंड
पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, स्कॉटलैंड, USA
पूल C: बेल्जियम, स्पेन, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड
पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही