Search

 
 
 

Sports News: भारत ने दूसरे वनडे में भी न्यूजीलैंड को हराया, बारिश ने खेल बिगाड़ा, 2-0 की बढ़त

Sports News: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS)  नियम के तहत 4 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन पर बनाए. भारत ने जब 26 ओवरों में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. मैच का निर्णय डकवर्थ-लुईस DLS के तहत हुआ और 4 रन से भारत को विजेता घोषित किया गया.
 
भारत बनाम न्यूजीलैंड

Sports News: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS)  नियम के तहत 4 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में शनिवार (7 नवंबर) को बारिश के कारण मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. 

 

इसे भी पढ़ें:


न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन पर बनाए. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. भारत के लिए गुरनूर बरार ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान शुभमन गिल शून्य पर पवेलियन गए, जबकि विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (23) भी सस्ते में निपट गए.

 

भारत ने जब 26 ओवरों में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. जिसके बाद मैच दोबार शुरू नहीं हो सका. मैच का निर्णय डकवर्थ-लुईस DLS के तहत हुआ और 4 रन से भारत को विजेता घोषित किया गया. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 30, केएल राहुल ने नाबाद 26 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही