Sports News: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप के क्लासिफिकेशन मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया. 52 साल बाद भारत का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत ने टूर्नामेंट के पहले संस्करण 1974 में चौथा स्थान हासिल किया था.
इसे भी पढ़ें:
नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में गुरुवार को हुए मुकाबले में भारत के जीत की नायिका नवनीत कौर रहीं, उन्होंने शानदार दो गोल दागे. उन्होंने 44वें और 47वें मिनट में गोल किए. इससे पहले इशिका ने 43वें मिनट में पहला गोलकर भारत का खाता खोला. जर्मनी की ओर से लिन क्रिंग्स ने 59वें मिनट में एक गोल किया.
बता दें, भारत ने ग्रुप स्टेज में चीन से 2-2 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6-1 के बड़े अंतर से हराया था. आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से 0-0 से ड्रॉ रहा था. इसके बाद भारतीय टीम को नीदरलैंड से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हर-हाल में हराना था. हालांकि यह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा. जिसके चलते भारत सेमीफाइनल से बाहर हो गया था. अब भारत ने जर्मनी को पांचवा स्थान हासिल किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

