Search

 
 
 

Sports News: कार्टिंग रेस में भारत की अतिका मीर ने रचा इतिहास, दो टॉप-10 फिनिश हासिल की

FIA यूरोपियन चैंपियनशिप के राउंड-4 में अतीका मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. स्वीडन के क्रिस्टियनस्टाड में हुई इस प्रतियोगिता ने महज 11 साल की उम्र में उन्होंने 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में दो टॉप-10 फिनिश हासिल किए.
 

Lagatar Desk: FIA यूरोपियन चैंपियनशिप के राउंड-4 में अतीका मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. स्वीडन के क्रिस्टियनस्टाड में हुई इस प्रतियोगिता ने महज 11 साल की उम्र में उन्होंने 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में दो टॉप-10 फिनिश हासिल किए. अतीका हीट रेस में 9वें और 10वें स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता में वाइल्डकार्ड के तौर पर इंट्री मिली थी. यह उनका दूसरा FIA इवेंट था.

 

अतीका कश्मीर मूल की हैं और उन्होंने 12 से 14 साल की उम्र के अनुभवी ड्राइवरों के बीच मुकाबला किया. वह इस ग्रिड में शामिल सबसे कम उम्र के ड्राइवरों में से एक थीं. प्रतिस्पर्धा में मामूली समय के अंतर से ही ड्राइवरों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

अतीका इससे पहले मई में स्पेन में FIA यूरोपियन चैंपियनशिप के राउंड-2 में छठा स्थान हासिल किया था. उस दौरान भी वह इस प्रतियोगिता में टॉप-10 में पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं. अतीका ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि अपने प्रदर्शन से खुश हूं. हमने सभी लक्ष्य हासिल किए और FIA इवेंट्स की तकनीकी समझ भी बेहतर हुई है.

 

अतीका के पिता और भारत के पहले राष्ट्रीय कार्टिंग चैंपियन आसिफ मीर ने भी बेटी के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, अतीका ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्वता दिखाई. उसका मुकाबला दुनिया के शीर्ष कार्टिंग ड्राइवरों और फॉर्मूला-1 के जूनियर डेवलपमेंट ड्राइवरों से था. बता दें, FIA यूरोपियन चैंपियनशिप को कार्टिंग की दुनिया का ‘फॉर्मूला-1’ कहा जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही