Search

 
 
 

Sports News: भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, चौथे T20 में 87 रनों से मिली शिकस्त

Sports News: ऑकलैंड में शुक्रवार को ईडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए.260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी.
 
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मुकाबला (फाइल-फोटो)

Sports News: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले 2019 में भारत को 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. बता दें, सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 1 नवंबर को हेमिल्टन में होगा. भारत 3-1 से अजेय बढ़त के साथ सीरीज में आगे है.

 

इसे भी पढ़ें:

 


ऑकलैंड में शुक्रवार को ईडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए  ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंद पर 107 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंद में 65 बनाए. भारत के लिए मयंक यादव ने 3 विकेट लिए.

 

260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बना सकी. भारत के लिए सबसे ज्यादा तिलक वर्मा ने 35 गेंद में 35 रन बनाए. नमन धीर ने 13 गेंद पर 28 रन और अभिषेक शर्मा 15 गेंद पर 27 रन बनाए. ईशान किशन और अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट आए. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 4 विकेट झटके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही