Search

 
 
 

Sports News: U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया घोषित, आर्यवीर सहवाग-अन्वय द्रविड़ को मिली जगह

Sports News: U19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टीम में लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी. के. विनीत, यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद को शामिल किया गया है.
 
क्रिकेटर आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़

Sports News: U19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और मिस्टर दीवार के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़को भी टीम में जगह मिली है. लक्ष्य रायचंदानी को कप्तानी की कमान सौंपी गई है. वहीं, टीम के वाइस कैप्टन यशबर्धन सिंह चौहान संभालेंगे.  

इसे भी पढ़ें:


बीसीसीआई के जूनियर क्रिकेट कमेटी ने ACC मेन्स U19 एशिया कप के लिए इंडिया U19 टीम चुनी है. यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में आयोजित होगी. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी. 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं. 


ग्रुप-ए में भारत सहित कौन-कौन

ग्रुप-ए  में भारत यूएई, नेपाल और पाकिस्तान को रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीम शामिल है. दोनों ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. दोनों सेमीफाइनल मैच 12 नवंबर को आयोजित होंगे.


घोषित भारतीय की टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी. के. विनीत, यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद


भारत का मैच शेड्यूल

6 नवंबर को टीम इंडिया का पहला मुकाबला नेपाल के साथ होगा. जबकि रविवार 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी. वहीं, तीसरा और आखिरी लीग मैच भारत का 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा. अगर भारतीय टीम ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार 12 नवंबर को खेला जाएगा और रविवार 14 नवंबर को फाइनल मैच होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही