Search

 
 
 

Sports News: जोस बटलर ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, अगला लक्ष्य बाबर आजम

Sports News: जोसबटलर ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. बटलर ने 161 मैचों में 4292 रन बनाए हैं. भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम 4,231 रन हैं. बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 4,596 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर अभी-भी काबिज हैं.
 
जोस बटलर, फाइल फोटो

Sports News: 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने मंगलवार को श्रीलंका को 119 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इंग्लैंड की जीत में जोस बटलर की 44 गेंद पर 80 रनों की पारी का अहम योगदान रहा. जिसमें 8 चौकों और तीन छक्के शामिल रहे. इस तरह बटलर ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. बटलर ने 161 मैचों में 4292 रन बनाए हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के नाम 4,231 रन हैं. बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 4,596 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर अभी-भी काबिज हैं. भारत के खिलाफ जुलाई में टी20 सीरीज के दौरान बटलर ने विराट कोहली को पछाड़ा था.

 

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने 49 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 42 गेंद में शतक पूरा किया, जो इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही