Sports News: रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में 13 अक्टूबर (मंगलवार) को मुंबई ने चंडीगढ़ को पारी और 155 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की. एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मुंबई ने तीन दिन के अंदर जीत दर्ज की और बोनस अंक भी हासिल किया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 विकेट लेने के अलावा 47 गेंद पर 44 रन भी बनाए.
इसे भी पढ़ें:
मुंबई ने पहली पारी में 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद चंडीगढ़ को 78 रन पर समेट कर 351 रन की बढ़त हासिल कर फालोऑन खेलने को मजबूर किया. वहीं चंडीगढ़ की टीम फालोऑन खेलते हुए मंगलवार को दूसरी इनिंग में 52.1 ओवर में 196 रन पर ढेर हो गई. चंडीगढ़ पर पारी और 155 रनों की जीत से मुंबई को 7 प्वाइंट मिले. मुंबई को छह प्वाइंट जीत के लिए जबकि 1 बोनस प्वाइंट पारी या 10 विकेट से जीत की वजह से मिले हैं.
चंडीगढ़ के लिए पहली पारी में निशुंक बिड़ला ने 33 और अर्जुन आजाद ने 20 रन बनाए. जबकि शिवम भांबरी, दीपेंद्र कुश, राज बावा और जगजीत सिंह बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए. मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 5 विकेट, मोहित अवस्थी ने 3 और सेलवेस्टर डिसूजा ने 2 विकेट लिए.
दूसरी पारी में चंडीगढ़ के अर्जुन आजाद ने 62 रन, शिवम भांबरी ने 44 रन, अर्शलन खान ने 20, निशुंक बिड़ला ने 18, अक्षित राणा ने 17 और मनन वोहरा ने 14 रन बनाए. मुंबई के लिए शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने 3-3 विकेट झटके. तुषार देशपांडे ने 2 विकेट, मोहित अवस्थी और सेलवेस्टर डिसूजा ने 1-1 विकेट लिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

