Search

 
 
 

Sports News: लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की नजरें फाइनल की रेस में

Sports News: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के रमेश पथिरागे शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में फिर से आमने सामने होंगे. जहां नीरज का लक्ष्य डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. बता दें, हाल ही में हुए ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पथिरागे ने स्वर्ण और नीरज ने रजत पदक जीता था.
 
लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की निगाहें फाइनल पर, फाइल-फोटो

Sports News: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के रमेश पथिरागे शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में फिर से आमने सामने होंगे. जहां नीरज का लक्ष्य डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने पर होंगी. बता दें, हाल ही में हुए ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पथिरागे ने स्वर्ण और नीरज ने रजत पदक जीता था. एक बार फिर से दोनों खिलाड़ियों की फिर से एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ंत होगी. 

पथिरागे अपने पूरे फॉर्म में

श्रीलंका के रमेश पथिरागे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उन्होंने दोहा और रोम डायमंड लीग में जीत हासिल करने के अलावा ग्लास्गो में 89.75 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक भी जीता है. इस सत्र में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अब तक जिन नौ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिसमें से आठ में सफलता हासिल की है. वह पहले ही डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

चोट से परेशान रहे हैं नीरज

नीरज अपने प्रदर्शन को बेहतरीन बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे है. दरअसल, वे पिछले साल सितंबर से पीठ के निचले हिस्से की चोट से परेशान रहे हैं. वह ग्लास्गो में भी पूरी तरह से फिट नहीं थे, हालांकि, वे 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे. 

 

मौजूदा विश्व चैंपियन अरशद नदीम और जर्मनी के यूरोपीय चैंपियन जूलियन वेबर के हटने से लुसाने डायमंड लीग की चमक कुछ फीकी पड़ गई है. नदीम 2024 के ओलंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने के बाद से संघर्ष कर रहे हैं. वेबर ने बर्मिंघम में यूरोपीय चैंपियनशिप में 90.40 मीटर थ्रो कर गोल्ड जीता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही