Search

 
 
 

Sports News: प्रेमा रावत ने ठोका महिला टी20 का सबसे तेज अर्धशतक, महज 14 गेंद में फिफ्टी

Sports News: पुणे के MCA क्रिकेट स्टेडियम में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में प्रेमा रावत ने हैदराबाद के खिलाफ 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. प्रेमा ने 50 रनों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए.
 
प्रेमा रावत

Sports News: महिला टी20 क्रिकेट में उत्तराखंड की ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रेमा रावत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. पुणे के MCA क्रिकेट स्टेडियम में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 50 रनों की नाबाद पारी खेलकर सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. प्रेमा ने 50 रनों की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए.


इसे भी पढ़ें:


सोमवार को हुए मैच में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी. उत्तराखंड ने यह मैच 89 रन से जीता. इस मैच में प्रेमा ने बल्ले साथ गेंदबाजी में भी कमाल प्रदर्शन किया और 12 रन देकर 2 विकेट झटके. प्रेमा के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


सबसे तेज अर्धशतक लगाकर प्रेमा रावत पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से भी आगे निकल गईं. फातिमा सना ने 15 मई 2026 को कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. इस T20I सूची में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड और भारत की ऋचा घोष उनके बाद आती हैं. सोफी, लिचफील्ड और ऋचा घोष ने 18-18 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही