Search

 
 
 

Sports News: फुटबॉल मैच में गोलकीपर की टक्कर से स्ट्राइकर की मौत

Sports News: फुटबॉल मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मौत हो गई है. मुकाबले के आखिरी मिनटों में उनकी टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा.
 
जीसस डी मिगुएल

Sports News: स्पेन के सेकेंड डिविजन के एक फुटबॉल मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल की मौत हो गई है. सोमवार को 30 वर्षीय खिलाड़ी एफसी एंडोरा के खिलाफ मुकाबले के दौरान गोलकीपर जीसस ओवोनो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसमें डी मिगुएल के सिर और सीने में चोटें आई थीं. अस्पताल में इलाज के दौरान 3 नवंबर (मंगलवार) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मुकाबले के आखिरी मिनटों में उनकी टक्कर विपक्षी टीम के गोलकीपर जीसस ओवोनो से हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. क्लब ने उनके निधन की पुष्टि की.

 
यह हादसा तब हुआ, जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं. अंडोरा के गोलकीपर ओवोनो गेंद को रोकने के लिए अपने गोल से काफी आगे निकल आए. इसी दौरान उनकी टक्कर डी मिगुएल से हुई. ओवोनो का घुटना डी मिगुएल के सीने से टकराया और स्ट्राइकर मैदान पर गिर पड़े. घटना के बाद रेफरी ने एंडोरा के गोलकीपर को सीधे रेड कार्ड दिखाया और मैच तुरंत रोक दिया गया. बाद में मैच रद्द कर दिया गया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही