Search

Sports News: ग्रैंड चेस टूर में फाइनल के करीब आर प्रज्ञाननंदा

Sports News: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है. वे ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं. प्रज्ञाननंदा और कीमर के बीच मुकाबला मिला-जुला रहा. भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरू में नुकसान में दिख रहे थे.
 
फाइल-फोटो

इसे भी पढ़ें:

लेकिन, धीरे-धीरे प्रज्ञाननंदा के चाल में कीमर फंस गए. कीमर ने खेल जारी रखने का फैसला किया. लेकिन दूसरे टाइम कंट्रोल में प्रज्ञाननंदा ने राजा को चेकमेट करने के करीब पहुंच गए. आखिर में कीमर ने अपनी 55वीं चाल पर हार मान ली.

इस जीत के बाद प्रज्ञाननंदा अब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से केवल छह अंक दूर है. टूर्नामेंट में विजेता के लिए 2,00,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेंगी. इसके बाद दो और रैपिड गेम होंगे जिनमें विजेता को चार अंक मिलेंगे. वहीं, चार ब्लिट्ज गेम होंगे, जिनमें जीत हासिल करने पर दो अंक मिलेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही