Search

 
 
 

Sports News: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 14 हजार रनों का आंकड़ा किया पार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा ने लिस्ट 'ए' क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया हैं.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा ने लिस्ट 'ए' क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया हैं. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले उन्हें इस बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए मात्र 10 रनों की जरूरत थी, जिसे वो मैदान पर आते ही आसानी से पूरा कर लिया. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ही कुल 11640 रन बनाए हैं. 

 

रोहित शर्मा के लिस्ट-ए क्रिकेट के आंकड़े

रोहित शर्मा के लिस्ट-ए क्रिकेट के आंकड़े इस प्रकार है. उन्होंने अब तक कुल 357 मैच खेले हैं, जिसमें 345 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46 से ज्यादा की औसत के साथ 14,038 रन पूरे कर लिए हैं. इस सफर के दौरान रोहित ने 37 शतक और 74 अर्धशतक बनाए हैं, जो उनकी लंबी पारियां खेलने की काबिलियत को दिखाता है.

 

48 रन की तेज पारी खेली, 50 से चूके 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रोहित शर्मा अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आए. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों अच्छी खबर लेते हुए 48 रनों की तेज पारी खेली. जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी जड़े. हालांकि, रोहित शर्मा इस मुकाबले में अपने अर्धशतक से चूक गए और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद का शिकार बन अपना विकेट गंवा दिए.

 

आज का मैच, प्रिंस यादव का डेब्यू 

बुधवार के मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर भारतीय टीम बदलाव के साथ पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मिलकर पारी की शुरुआत की. टीम में स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हुई है, वहीं मध्यम तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारत के लिए वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में  डेब्यू करने का मौका मिला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही