Search

 
 
 

Sports News: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सैमसन सहित कई खिलाड़ी बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI की पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगा. 25 जुलाई को दूसरा और 26 जुलाई को तीसरा व आखिरी मुकाबवला होगा.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI की पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगा. 25 जुलाई को दूसरा और 26 जुलाई को तीसरा व आखिरी मुकाबवला होगा. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. हालांकि, टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है. 

 


चयनकर्ताओं ने यश ठाकुर, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया है. इस सीरीज में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह को शामिल नहीं किया गया है. साथ ही अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह नहीं दी गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


आईपीएल में अपने प्रदर्शन से चौंकाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को टीम में मौका मिला है. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 510 रन बनाए थे और उनका इकॉनमी रेट भी 170 के करीब था. वहीं, आईपीएल के 19 वें सीजन में पहली बार खेलने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी पहली बार टीम में जगह मिली है.

 

भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही