Search

 
 
 

Sports News: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, सिर्फ 2 रन से जीत मिली

Sports News: बारिश के कारण टॉस तय समय से दो घंटे की देरी से हुआ और मुकाबला को 5-5 ओवर का किया गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए. मैच में भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी.
 

Sports News: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में मंगलवार को भारत ने जापान को 2 रनों से हरा दिया. इस रोमांचक मैच में भारतीय मेंस क्रिकेट जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


बारिश के कारण टॉस तय समय से दो घंटे की देरी से हुआ और मुकाबला को 5-5 ओवर का किया गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए. मैच में भारत से मिले 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. 

 

भारत के लिए अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं, संजू सैमसन 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए, ईशान किशन भी 6 गेंद में महज 3 रन ही बना सके. कप्तान श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सके. तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी पारी में सिर्फ दो चौके लगाए. जापान के चार्ली हारा-हिन्जे ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी और बेंजामिन इटो-डेविस ने एक-एक विकेट झटके.

 

33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अक्षर पटेल ने पहला ओवर में लैकलन यामामोटो-लेक को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. वॉशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी और कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग को आउट किया. आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी. लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने 5 रन ही दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही