Search

 
 
 

Sports News- थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग पहुंच क्वार्टर फाइनल में

देश की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दूसरी जीत के साथ BWF सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. दूसरी ओर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी गुरुवार को अपनी दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.
 

Lagatar Desk: देश की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दूसरी जीत के साथ BWF सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट थाईलैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. दूसरी ओर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने भी गुरुवार को अपनी दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली.


विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने डेनमार्क की शटलर अमाली शुल्ज को 21-13, 21-15 से हरा दिया. इस टूर्नामेंट में सिंधु की लगातार यह दूसरी जीत थी. अपने पहले मैच में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग को 21-9, 21-12 से हराया था. क्वार्टर फाइनल में सिंधु अब मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी. 

 

दूसरी ओर, सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी ब्रायन जेरेमी गूनटिंग और मुहम्मद हाइकल को सीधे गेम में 21-12 और 21-19 से हरा दिया. अब वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए छठी सीड वाली जापानी जोड़ी ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी से भिड़ेंगे.

 

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया के मुह पुत्रा एरवियनस्याह और बगास मौलाना के खिलाफ 21-19, 21-23, 21-10 से जीत दर्ज की थी. वहीं, ओपनिंग राउंड में, श्रीकांत ने सिंगापुर के लोह कीन यू को सीधे गेम में 21-14, 21-15 से शिकस्त दी. अब दूसरे राउंड में उनका सामना चीनी ताइपे के सू लि यांग से होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही