Search

 
 
 

Sports News: U-19 एशिया कप 5 नवंबर से ओमान में, 8 टीमों के बीच टक्कर, IND vs PAK 8 नवंबर को

Sports News: टूर्नामेंट का पहला मैच 5 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 2 पर श्रीलंका और मलेशिया के बीच होगा. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा.
 
सांकेतिक तस्वीर

Sports News: एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. इस बार 8 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा. सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे.


इसे भी पढ़ें:

 

टूर्नामेंट का पहला मैच 5 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 2 पर श्रीलंका और मलेशिया के बीच होगा. इसी दिन ग्रुप-B में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें OCA ग्राउंड-1 पर भी भिड़ेंगी. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा. ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा.

 

एशियन क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक, इस बार अंडर-19 एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस बार कुल 15 मुकाबले होंगे. भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है. वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं. 

 

पाकिस्तान अंडर-19 का डिफेंडिंग चैंपियन है. पाकिस्तान ने पिछले सीजन में भारत को फाइनल में 191 रन से हराकर खिताब जीता था. ये पाकिस्तान का दूसरा एशिया कप खिताब था. बता दें, भारत अंडर-19 एशिया कप में 8 बार चैंपियन रहा है. भारत ने 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 और 2021 में खिताब जीते हैं. 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता था. बांग्लादेश ने 2023 और 2024 में लगातार दो खिताब जीते थे. वहीं अफगानिस्तान 2017 में पहली बार चैंपियन बना था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही