Sports News: भारतीय क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. उन्होंने कहा कि लक्ष्य बिल्कुल साफ है- वर्ल्ड कप जीतना है. वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें:
इस सपने को पूरा करने के लिए जो भी करना पड़े, वे हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बता दें, 2027 का वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा.
37 साल के कोहली ने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. साल 2011 से 2023 तक विराट कोहली अब तक 4 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 शतकों का रिकॉर्ड उनके नाम हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 37 मैच खेले हैं, जिसमें 59.83 की औसत से 1,795 रन बनाए हैं. जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन है.
इस खबर ने एक तरफ जहां क्रिकेट प्रेमियों और फैंस को थोड़ा भावुक कर दिया है, साथ ही वर्ल्ड कप जीतने की ज़िद ने प्रशंसकों में एक नया उत्साह का संचार किया है.
वहीं, रोहित शर्मा ने कहा कि अभी बहुत कुछ बाकी है. उनके मन में कभी यह विचार नहीं आएगा कि उनका काम पूरा हो गया है. उनके मुताबिक जब तक कोई खिलाड़ी खेल रहा है, उसके सामने हमेशा कुछ नया हासिल करने की चुनौती रहती है. रोहित ने साफ कर दिया है कि उनके अंदर क्रिकेट की भूख अभी खत्म नहीं हुई है. वह खुद वर्ल्ड कप की चुनौतियों और आने वाले समय के लिए काफी उत्सुक हैं.
रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे
रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला होगा. इस मुकाबले के साथ भारत की नजरें 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को मजबूत करने पर होंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

