Search

 
 
 

Sports News: क्या विनेश फोगाट को मिलेगा एशियन गेम्स का टिकट? यहां फंसा पेंच

भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट के रेसलिंग में वापसी के ऐलान के बाद हलचल बढ़ गई हैं. विनेश को लेकर लगातार कोई ना कोई नया अपडेट भी सामने आ रहा है. हाल ही में उन्हें गोंडा में आयोजित एक नेशनल ओपन रैकिंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था.
 
Lagatar Desk: भारत की स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट के रेसलिंग में वापसी के ऐलान के बाद हलचल बढ़ गई हैं. विनेश को लेकर लगातार कोई ना कोई नया अपडेट भी सामने आ रहा है. हाल ही में उन्हें गोंडा में आयोजित एक नेशनल ओपन रैकिंग टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश को एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति  दे दी है.
मगर विनेश के लिए आगे की राह आसान नजर नहीं आती है. एक पेंच अभी भी फंसता नजर आ रहा है. विनेश अगर ट्रायल्स में जीत भी जाती हैं, तो भी उन्हें एशियाड में खेलने के अवसर पर संशय है. हालांकि, विनेश 30 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के 57 किलोग्राम कैटेगरी के ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी. यहां विनेश फोगाट अगर जीत भी जाती हैं. तब भी उन्हें शायद एशियन गेम्स का टिकट नहीं मिलेगा. इसका एक बहुत बड़ा कारण भी है.

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन (IOA) ने जिन एथलीट्स की लिस्ट एशियन गेम्स के आयोजकों को भेजी है, उसमें विनेश का नाम नहीं है. जानकारी के मुताबिक, हर राष्ट्रीय महासंघ को 4 मई तक IOA को अपने संभावित खिलाड़ियों की सूची भेजनी होती है. आयोजकों को यह सूची भेजने की अंतिम तिथि 14 मई थी. 

 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि विनेश का नाम उस लिस्ट में नहीं था जो WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ) ने IOA को भेजी थी. नियम के मुताबिक देश के ओलंपिक संघ उन्हीं एथलीट्स का नाम चुन सकते हैं जो महासंघ ने सूची में दी है. 

 

आगे की राह कैसी होगी पता नहीं, अगर विनेश फोगाट ट्रायल्स में हार गईं तो मामला वहीं खत्म हो जाएगा. अगर वह जीत भी गईं. तो भी एशियन गेम्स 2026 में उनको हिस्सा लेने के लिए टिकट मिलना मुश्किल लगता है. हालांकि, इसके बाद भी एक उम्मीद है जिससे वह हिस्सा ले सकती हैं. आखिरी उम्मीद यह है कि विनेश को जापान के Aichi-Nagoya में होने वाले एशियन गेम्स में स्पेशल केस में मौका मिल सकता है.

 

इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन (IOA) ने सूत्रों का बताया कि, अगर विनेश ट्रायल्स में जीत जाती हैं तो हम एशियन गेम्स के आयोजकों से रिक्वेस्ट कर सकते हैं कि उनका नाम जोड़ा जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही