Search

 
 
 

Latehar News: एसपी की अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

पुलिस मुख्‍यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होने थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.
 

Latehar: पुलिस मुख्‍यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा की. इस दौरान उन्‍होने थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.

 

बैठक के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण की भी समीक्षा की और एक रणनीति के कार्य करने एवं उग्रवाद व अपराध नियंत्रण के लिए सामुहिक रूप से कार्य करने का निर्देश दिया. 

इसे भी पढ़ें: 

एसपी ने लंबित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन की भी समीक्षा की और इसमें तेजी लाने की बात कही. इसके अलावा ई-डीएआर ट्री, मालखाना प्रभार एवं सीइआईआर पोर्टल का उपयोग एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की समीक्षा की और कई आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किए.

 

पुलिस अधीक्षक ने पिछले माह में हुई हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो, यूडी कांडो की अद्यतन जानकारी ली और कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन को लेकर किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की.

 

उन्‍होने पिछले एक वर्ष में फरार अपराधियों की दागी पंजी और गृहभेदन के मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर कार्यवाही हेतु अवश्य निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया.

 

इस गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता, वीरेंद्र कुमार राम, उमेश कुमार सिंह, पूजा कुमारी के अलावा सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सभी शाखा के प्रभारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही