Search

 
 
 

श्रीलंका ने टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान को 6 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और फाइनल में जगह पक्की की.
 

Ravalpindi : टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और फाइनल में जगह पक्की की. रावलपिंडी में खेले गए टी20 ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा.

 

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी. मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक चला.

 

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन दुष्मंत चमीरा ने सिर्फ 3 रन दिए और मैच श्रीलंका के नाम कर दिया. इस जीत के साथ श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान पहले ही फाइनल में था, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. दुष्मंत चमीरा ने पहले दो ओवरों में ही साहिबजादा फरहान (9), बाबर आजम (0) और फखर जमान (1) को आउट कर दिया.

 

सिर्फ 43 रन पर पाकिस्तान के चार विकेट गिर चुके थे. हालांकि, कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 63 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

 

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी, लेकिन दुष्मंथा चमीरा की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबस नजर आए. मेजबान टीम सिर्फ 3 ही रन बना सकी और श्रीलंका ने 6 रनों से मैच जीत लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही