Latehar News: सशस्त्र सीमा बल ( एसएसबी) की 35 बटालियन, चतरा की “एफ” कंपनी के तत्वावधान में जिले के हेरहंंज प्रखंड के सेरेनदाग पंचायत में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल, मछरदानी, बर्तन, सिलाई मशीन तथा कृषि उपकरणों का वितरण किया गया.
इसका उद्घाटन विधायक प्रकाश राम ने दीप प्रज्जवलित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एसएसबी न सिर्फ सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहा है, वरन ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक दात्विों का भी निवर्हन कर रहा है. यह सराहनीय है. ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और ग्रामीणों के बीच की दूरी कम होती है. पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ता है. मौके पर उप कमाडेंट पार्थ सारथी ने बताया कि एसएसबी के नागरिक कल्याण कार्यक्रम की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:
उन्होने कहा कि बटालियन के कार्यक्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा, विश्वास और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर जिप सदस्य हेरहंज चंचला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिवाकर दुबे, अंचल अधिकारी सत्येंद्र कुमार, थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार, मुखिया फूलदेवी सिंह व ग्राम प्रधान विष्णुदेव यादव समेंत कई लोग मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

