Search

 
 
 

Latehar News: SSB की 32वीं बटालियन ने किया मिनी मैराथन दौड़ व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सशस्त्र सीमा बल, लातेहार की 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर में बटालियन के तत्वावधान में मिनी मैराथन दौड़ व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ डालडा फैक्ट्री स्थित बटालियन के मुख्यालय में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में किया गया. जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.
 

Latehar: सशस्त्र सीमा बल, लातेहार की 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर में बटालियन के तत्वावधान में मिनी मैराथन दौड़ व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ डालडा फैक्ट्री स्थित बटालियन के मुख्यालय में आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम में किया गया. जिसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को पूरे उत्साह से मनाने संकल्प लिया. 


इसके बाद मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ बटालियन के मुख्यालय से किया गया. यह दौड़ नवरंग चौक और लातेहार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः बटालियन मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. मैराथन के दौरान एसएसबी के जवानों ने "हर घर तिरंगा", "वंदे मातरम्" और अन्य देशभक्ति नारों के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस समारोहके प्रति जागरूक किया. साथ ही राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. 

इसे भी पढ़ें - 


मिनी मैराथन में अधिकारियों और जवानों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं व विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने सहभागिता निभाई. इस अवसर पर कमांडेंट राजेश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करना है. 


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़‌कर भाग लें और इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास व गौरव के साथ मनाएं.
उन्होंने यह भी कहा कि सशस्त्र सीमा बल नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ समाज हित व जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता व सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों का निरंतर आयोजन करता रहेगा. 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति आम नागरिकों, युवाओं और छात्राओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश प्रसारित करना और स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही