New Delhi : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर रात 11 बजे तक है.
इसे भी पढ़े...
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे निर्धारित की गई है. आवेदन में सुधार के लिए विंडो 8 से 10 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख बाद में आयोग द्वारा जारी की जाएगी.
आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होने पर आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 पर संपर्क किया जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

