Search

 
 
 

देर रात रांची की सड़कों पर निकले SSP राकेश रंजन, दो थानेदार से मांगा स्पष्टीकरण

रांची के एसएसपी राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करने सड़कों पर निकले. उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी.  निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही रखने के मामले में एसएसपी ने ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है.
 

Ranchi :  रांची के एसएसपी राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करने सड़कों पर निकले. उनके इस औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को पहले से नहीं थी.  निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही रखने के मामले में एसएसपी ने ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है. 

 

एसएसपी रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद किया.

 

उन्होंने उनसे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.

 

 अपराध नियंत्रण में ढिलाई ना हो

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने आगे कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो या उसे किसी भी प्रभावशाली समूह का संरक्षण क्यों न मिला हो, पुलिस को बिना किसी दबाव के उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बिना किसी दबाव के कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में सुरक्षा और शांति बनी रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही