Ranchi News : बरियातु स्थित राजकीय फार्मेसी संस्थान में कई अलग-अलग कामों के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिक, लैब परिचर, लाइब्रेरी परिचर, महिला हॉस्टल सुपरवाइजर और स्वीपर समेत अन्य पद शामिल हैं. इसके लिए संस्थान ने जैप आईटी से जुड़ी और उसकी सूची में शामिल एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे हैं.
15 सितंबर तक भेजना होगा प्रस्ताव
इच्छुक एजेंसियां 15 सितंबर तक अपना प्रस्ताव भेज सकती हैं. प्रस्ताव स्पीड पोस्ट के जरिए सील बंद लिफाफे में भेजना होगा. तय तारीख के बाद भेजे गए प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे. चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने वाली एजेंसियों को 19 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे संस्थान में PPT भी देनी होगी.
इसे भी पढ़ें
प्रस्ताव के साथ देने होंगे दस्तावेज
एजेंसियों को प्रस्ताव के साथ GST और PAN कार्ड, जैप आईटी से एम्पैनल्ड होने का पत्र और वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2024-25 तक का टर्नओवर सर्टिफिकेट देना होगा. संस्थान ने कहा है कि इस प्रक्रिया को किसी भी चरण में पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द करने का अधिकार प्राचार्य के पास रहेगा. अधिक जानकारी के लिए आप संस्थान के ईमेल gpiranchi@rediffmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

