Search

 
 
 

सेक्टर-12 ई में सीढ़ी और पानी की टंकी गिरी, मरम्मत कार्य पर उठे सवाल

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12ई में आवासीय भवन की सीढ़ी और पानी की टंकी गिर गई. घटना के बाद बिल्डिंग के ऊपर फ्लोर में फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई. घटना के बाद फंसे हुए लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया.
 
LAGATAR NEWS

Bokaro News : बोकारो के सेक्टर-12ई में आवासीय भवन की सीढ़ी और पानी की टंकी गिर गई. घटना के बाद बिल्डिंग के ऊपर फ्लोर में फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई. घटना के बाद फंसे हुए लोगों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया.

 

इसे भी पढ़ें....

 

स्थानीय लोगों के अनुसार भवन की स्थिति पहले से ही जर्जर थी और इसकी मरम्मत की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी. लोगों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में भवन की मरम्मत का कार्यक्रम भी हुआ था. इसके बावजूद सीढ़ी और पानी की टंकी गिरने की घटना ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे भवन की तकनीकी जांच कराने, क्षतिग्रस्त हिस्से का तत्काल निरीक्षण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही वर्ष 2022-23 में हुए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया की भी जांच कराने की मांग उठ रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही