Search

 
 
 

प्रदेश कांग्रेस ने ग्राम पंचायत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती एवं गठन के लिए जिलावार ग्राम पंचायत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती एवं गठन के लिए जिलावार ग्राम पंचायत पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन एवं प्रभावशाली संचालन को सुनिश्चित करेंगे. नियुक्त पर्यवेक्षक नियमित रूप से संबंधित ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे. ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन और प्रभावशाली संचालन को जिला व प्रखंड अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से काम करेंगे.

 

जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षक


•    गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम: बंधु तिकी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
•    बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग: जलेश्वर महतो, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
•    रांची ग्रामीण, लोहरदगा, खूंटी: शहजादा अनवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
•    कोडरमा, चतरा: राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष, गो सेवा आयोग
•    गोड्डा, दुमका, देवघर: संजय लाल पासवान, अध्यक्ष, आवास बोर्ड
•    गढ़वा, पलामू एवं लातेहार: जयशंकर पाठक, अध्यक्ष, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड
•    धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह: रवींद्र सिंह, अध्यक्ष, मार्केटिंग बोर्ड
•    साहेबगंज, पाकुड़: शमशेर आलम, उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग
•    पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां: ज्योति सिंह मथारू, उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही