Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू का पांच दिवसीय दौरा 26 जून से

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू 26 जून से झारखंड दौरे पर रहेंगे. वे 26 जून को सुबह 1110 बजे संथाल परगना पहुंचेंगे. इस दौरे के दौरान वे विभिन्न जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. संथाल में नई रणनीति पर भी मंथन होगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू 26 जून से झारखंड दौरे पर रहेंगे. वे 26 जून को सुबह 1110 बजे संथाल परगना पहुंचेंगे. इस दौरे के दौरान वे विभिन्न जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. संथाल में नई रणनीति पर भी मंथन होगा.

 

 

देवघर और जामताड़ा में बैठक

के राजू पहले दिन देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद वे जामताड़ा जिला में जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे.

 

दुमका और गोड्डा में कांग्रेस की रणनीति

27 जून को के राजू दुमका जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद वे महगामा विधानसभा गोड्डा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे. 28 जून को वे गोड्डा जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे और पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे.

 

सिदो-कान्हो और फुलोझानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण

 

29 जून को के राजू लिट्टीपाड़ा मोड पर सिदो-कान्हो और फुलोझानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे तिनमोदिनी में सिदो-कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 6 बजे साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे.

 

 

पदयात्रा और माल्यार्पण कार्यक्रम

30 जून को के राजू पंचकटिया से भोगनाडीह तक पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे और सुबह 09:30 बजे भोगनाडीह साहिबगंज में सिद्धो-कान्हो और चांद भैरव प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही