Search

 
 
 

आदिवासियों को जमीन से बेदखल कर रिम्स-2 बनाना बंद करे राज्य सरकार - नगड़ी वासी

कृषि योग्य उपजाऊ खेती की जमीन में रिम्स-2 का विरोध कम नहीं हो रहा है. शनिवार नगड़ी के हजारों लोगों ने लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर रिम्स 2 का विरोध किया और कहा कि रिम्स 2 विषय पर राज्य सरकार कभी भी ग्रामीणों से वार्ता नहीं की और प्रशासन बंदूक के नोक पर लगातार रिम्स 2 जमीन पर काम करवा रहा है.
 

Ranchi: कृषि योग्य उपजाऊ खेती की जमीन में रिम्स-2 का विरोध कम नहीं हो रहा है. शनिवार नगड़ी के हजारों लोगों ने लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर रिम्स 2 का विरोध किया और कहा कि रिम्स 2 विषय पर राज्य सरकार कभी भी ग्रामीणों से वार्ता नहीं की और प्रशासन बंदूक के नोक पर लगातार रिम्स 2 जमीन पर काम करवा रहा है.

 

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि नगड़ी में बन रहा रिम्स 2 को दूसरे स्थान पर बनाए जाए, क्योंकि यह जमीन खेती उपयोग जमीन है. यहां पर हर साल खेती के माध्यम से हजारों परिवारों का जीवन व्यतीत हो रहा है. नगड़ी बचाओ संघर्ष समिति के सीता कच्छप ने कहा कि खेतिहर जमीन को सरकार लूट रही है. अपने ही राज्य में आदिवासी समाज अपना हक मांग रहे हैं, रोजी रोटी बचाने के लिए सरकार का विरोध करना पड़ रहा है.

 

नगड़ी बचाओ संघर्ष समिति के सीता कच्छप ने कहा कि राज्य सरकार का खेती पर ही रिम्स 2 क्यों बनाए जा रहे हैं, इसका जवाब राज्य सरकार को देना होगा. झारखंड प्रदेश दलित संघ के लोगों ने कहा कि रिम्स 2 में विरोध करने के बावजूद रिम्स 2 का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. राज्य में विकास के नाम पर आदिवासियों को जमीन से बेदखल किया जा रहा है. आदिवासी जनपरिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि गैर मजरुआ जमीन पर रिम्स 2 जमीन बनाने के बजाए, खेती योग्य भूमि पर रिम्स 2 बनाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही