Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थानों में CCTV लगाने से संबंधित रिपोर्ट देने के मामले में दो अफसर सस्पेंड

Ranchi: सरकार ने राज्य गृह विभाग के संयुक्त सचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा और अवर सचिव संजय झा को निलंबत कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों को CCTV लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के Amicus Curiae को बिना अनुमति रिपोर्ट भेजने के आरोप में निलंबित किया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सभी थानों में CCTV लगाने से संबंधित एक मुकदमा चल रहा है. इसमें सभी राज्यों को थानों में CCTV लगाने के सिलसिले में रिपोर्ट दायर करना है.

 

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को अपनी-अपनी रिपोर्ट Amicus Curiae को भेजने का निर्देश दिया है. इस निर्देश के आलोक में राज्य सरकार ने गृह विभाग के अधिकारियों को सूचना प्रावैधिकी विभाग से रिपोर्ट मंगाकर Amicus Curiae को भेजने का निर्देश दिया गया था. 

 


लेकिन गृह विभाग ने इन अधिकारियों ने सरकार के इस निर्देश का उल्लंघन करते हुए सूचना प्रावैधिकी विभाग से रिपोर्ट मांगकर सुप्रीम कोर्ट को भेजने के बदले खुद ही रिपोर्ट बनाकर Amicus Curiae को भेज दिया. इससे सरकार के सामने परेशानी पैदा हो गयी. इस बात के मद्देनजर सरकार ने इन दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही