Search

 
 
 

CUJ में स्टेट लेवल चैंपियनशिप का समापन, फुटबॉल-कबड्डी व एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi News :ओपन एज ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला यूनिवर्सिटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया.   वहीं अर्का जैन यूनिवर्सिटी दूसरे और मेजबान CUJ की टीम तीसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बॉयज फुटबॉल में कमड़े, रांची की टीम विजेता बनी. गढ़वा की टीम दूसरे और सेंट माइकल की टीम तीसरे स्थान पर रही.
 
स्टेट लेवल चैंपियनशिप

Ranchi News : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के चेरी-मनातू परिसर में आयोजित स्टेट लेवल चैंपियनशिप का समापन हुआ.प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए. अलग-अलग संस्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 

 

ओपन एज ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला यूनिवर्सिटी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया. वहीं अर्का जैन यूनिवर्सिटी दूसरे और मेजबान CUJ की टीम तीसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बॉयज फुटबॉल में कमड़े, रांची की टीम विजेता बनी. गढ़वा की टीम दूसरे और सेंट माइकल की टीम तीसरे स्थान पर रही.

 

Uploaded Image

फुटबॉल प्रतियोगिता में सरला बिरला पहले स्थान पर 

 

गर्ल्स कबड्डी में CUJ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया.टीम ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल के दम पर मुकाबला अपने नाम किया.एथलेटिक्स में CUJ की सोनाली कुमारी ने महिला 100 मीटर दौड़ में 12.44 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया.

 

रितु रानी उरांव 12.45 सेकंड के साथ दूसरे और श्वेता शर्मा 12.50 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. महिला 200 मीटर में भी सोनाली कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया.आशु मुंडा दूसरे और CUJ की श्वेता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं.पुरुष 200 मीटर में धनबाद के करण कुमार पहले, समीर बिरुली दूसरे और राजा लोहड़ा तीसरे स्थान पर रहे.अंडर-19 बॉयज 100 मीटर में CUJ के एमडी कमरान ने 9.60 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया.अभिषेक कुमार दूसरे और CUJ के अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

 

अंडर-17 बॉयज 200 मीटर में आदिब अरहम पहले और निशांत कुमार दूसरे स्थान पर रहे.वहीं, अंडर-19 बॉयज 200 मीटर में समीर आलम ने पहला स्थान हासिल किया.CUJ के एमडी कमरान दूसरे और अभिषेक कुमार तीसरे स्थान पर रहे.

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.खेल मैदान, खिलाड़ियों की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्था और विभिन्न मुकाबलों के संचालन की जिम्मेदारी आयोजन टीम ने संभाली.विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भी खिलाड़ियों और बाहर से आई टीमों की सहायता की.

 

CUJ के कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी जताई और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार समेत पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की.उन्होंने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं.कुलपति ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सहयोग की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा की गई.विभिन्न संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही