Ranchi News: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में खेले गए. मुकाबलों के साथ अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई.
इसे भी पढ़ें:
अंडर-17 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला खूंटी और सिमडेगा के बीच होगा. क्वार्टर फाइनल में खूंटी ने धनबाद को 7-0, लातेहार ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-0, गुमला ने रांची को 3-0 और सिमडेगा ने सरायकेला को 6-0 से हराया. सेमीफाइनल में खूंटी ने लातेहार को 5-0 और सिमडेगा ने गुमला को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
अंडर-17 बालिका वर्ग में सिमडेगा और रांची आमने-सामने होंगी. क्वार्टर फाइनल में सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 11-0, खूंटी ने लोहरदगा को 7-0, हजारीबाग ने सरायकेला को 7-0 और रांची ने जामताड़ा को 14-0 से हराया. सेमीफाइनल में सिमडेगा ने खूंटी को 4-1 और रांची ने हजारीबाग को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.
वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में खूंटी ने लोहरदगा को 5-0, सिमडेगा ने सरायकेला को 4-0, गुमला ने रामगढ़ को 7-0 और हजारीबाग ने चतरा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 21 सितंबर को खेले जाएंगे.
राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन समारोह और फाइनल मुकाबले 21 सितंबर को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

