Search

 
 
 

राजकीय श्रावणी मेला देवघर : उपायुक्त ने मेला क्षेत्र और बाबा मंदिर का किया निरीक्षण

राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आज रविवार अहले सुबह देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र के विभिन्न रुटलाइन और बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया.
 

Deoghar  : राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आज रविवार अहले सुबह देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र के विभिन्न रुटलाइन और बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया.

 

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और वे सुगमतापूर्वक बाबा पर जलार्पण कर सकें. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार पार्क और शिवराम झा चौक का दौरा किया.

 

उन्होंने इन क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों, बैरिकेडिंग, रूटलाइन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से जांच की. मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को कमियों को तत्काल दूर करने और व्यवस्थाओं को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने बाबा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों तथा मंदिर प्रांगण का सघन निरीक्षण किया. प्रतिनियुक्त अधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन कहा कि मेला ड्यूटी को केवल एक प्रशासनिक दायित्व न समझें, बल्कि इसे सेवा का एक पुनीत अवसर मानते हुए पूरी निष्ठा और सेवा भाव से श्रद्धालुओं की सहायता करें.

 

कतारबद्ध और सुरक्षित जलार्पण पर विशेष जोर दिया

रविवार और आगामी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए उपायुक्त ने भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाया जाए ताकि सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित जलार्पण सुनिश्चित किया जा सके. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) और सूचना केंद्रों को भी निरंतर सक्रिय और सतर्क रहने को कहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही