Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News: देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का दुम्मा बॉर्डर से शुभारंभ, नो प्लास्टिक जोन बनाने की अपील

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से राजकीय श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, देवघर विधायक सुरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

Uploaded Image

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से राज्य और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की. उन्होने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार इस वर्ष श्रावणी मेले को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल श्रावणी मेला बनाने की अपील करते हुए पूजा-अर्चना में प्लास्टिक के बजाय सखुआ के दोने-पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा कि स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल श्रावणी मेला हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

 

अंत में उन्होंने गुरु पूर्णिमा एवं राजकीय श्रावणी मेला-2026 की शुभकामनाएं देते हुए बाबा बैद्यनाथ से सभी के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही