Ranchi News: झारखंड में सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर विभागीय गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं. राज्य परिवहन विभाग के रोड सेफ्टी सेक्शन में ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट का अहम पद पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से खाली पड़ा है. पूर्व अधिकारी के तबादले के बाद से अब तक किसी नए अधिकारी ने कार्यभार नहीं संभाला है. इस वजह से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटके हुए हैं.
24 जून को हुआ था पूर्व अधिकारी का तबादला
विभागीय जानकारी के अनुसार, रोड सेफ्टी सेक्शन में तैनात पूर्व ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का 24 जून को हजारीबाग ट्रांसफर कर दिया गया था. उनके जाने के बाद से यह पद पूरी तरह से रिक्त है. तबादले को तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से इस महत्वपूर्ण पद पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति या प्रभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें -
सड़क सुरक्षा के अहम फैसलों पर पड़ रहा असर
राज्यभर में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर उन्हें सुधारने, नई नीतियां बनाने और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों को लागू करने की जिम्मेदारी इसी स्तर से तय होती है. इतने लंबे समय तक अधिकारी के न होने से सड़क सुरक्षा से जुड़े रोजमर्रा के कामकाज और त्वरित फैसलों पर सीधा असर पड़ रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

